सोमवार, २४ ऑगस्ट, २०२०

नारी वेदना को मानवीयता से देखने की दृष्टि देनेवाला उपन्यास ‘इब्नेबतूती’

                     

भारत की पुरुष प्रधान संस्कृति में स्त्रियों को दोयम स्थान दिया जाता रहा है, उसे उपेक्षित रखा जाता रहा है। तो भारतीय साहित्य में ऐसी उपेक्षित स्त्रियों की वेदनाओं, पीड़ाओं तथा उनकी भावनाओं को मानवता की दृष्टी से देखकर अभिव्यक्त करने की कोशिश भी होती रही है। लेकिन फिर भी नारी जीवन के कुछ अनछुए पहलू लेखकों की लेखनी से शब्दबध्द नहीं हुएं है। ऐसे अनछुए पहलू की दास्तान है ‘इब्नेबतूती’ उपन्यास। यह उपन्यास नई हिंदी के सुप्रसिद्ध लेखक दिव्य प्रकाश दुबे जी ने लिखा है और जिसका प्रकाशन हिंद युग्म द्वारा जुलाई, 2020 में हुआ है। इस उपन्यास में प्रमुख पात्र के रूप में शालू अवस्थी है। जो एक आत्मनिर्भर नारी है और कृषि विभाग में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। अपने पति की असामयिक मृत्यु के उपरांत भी न हारते हुए अपने बेटे को लेकर बड़े स्वाभिमान से, प्रामाणिकता से मातृत्व का निर्वहन करते हुए रहने वाली एक आदर्श भारतीय नारी है। उसे एक राघव नामक लड़का है, जो कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। डाटा साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए वह विदेश जाना चाहता है। उसका चयन भी होता है लेकिन उसके सामने दिक्कत यह है कि वह अपनी मां अर्थात शालू को अकेली छोड़कर जाना उसे ठीक नहीं लगता । इसलिए वह चिंतित है। उसकी एक गर्लफ्रेंड है  जिसका नाम निशा है।  

 घर में अलमारी के ऊपर रखा हुआ पुराना संदूक है। उस पुराने संदूक को खोलने की परमिशन किसी को भी नहीं थी। क्योंकि शालू ने बचपन से ही बेटे राघव को बताया था कि उस संदूक को हाथ न लगाए, ना ही वह खोल कर देखें। क्योंकि उसमें उसके पापा के हॉस्पिटल के कागजात है। इसीलिए राघव के मन में उस संदूक को लेकर एक जिज्ञासा भी थी। लेकिन मां ने दी हुई सूचना के कारण वह उस संदूक को ना कभी हाथ लगाता या न ही खोलता था । राघव की गर्लफ्रेंड निशा एक दिन उस संदूक को खोलकर उसमें की चिट्ठियां पढ़ लेती हैं। फिर राघव और निशा के बीच उन चिट्ठियों को लेकर चर्चा होती है। उन चिट्ठियों से उनको यह पता चलता है कि कुमार आलोक नामक कोई व्यक्ति है, जिसको संबोधित करके चिट्ठियां लिखी गई है। फिर वह दोनों शालू को इस बारे में पूछते हैं। शालू का अतीत जानने की कोशिश करते हैं। प्रारंभ में शालू यह बताती नहीं। लेकिन धीरे-धीरे अपने पुत्र हट्ट के कारण वह उसे  कुमार आलोक के बारे में बताती है। राघव और निशा शालू की अपनी भावनाओं, विचारों को व्यक्त करने के लिए किसी पार्टनर की, किसी फ्रेंड की जरूरत को महसूस करते हैं और उसे दूसरी शादी या फ्रेंड करने की सलाह देते हैं,उनसे चर्चा करते हैं। प्रारंभ में शालू मानती नहीं है। लेकिन बाद में वह मानती है। निशा शालू के लिए मेट्रोमोनी में एक विज्ञापन देती है। और फिर मेट्रोमोनी के माध्यम से एक प्रोफेसर शालू को मिलते हैं। दोनों में चर्चा होती है। दोनों में फ्रेंडशिप भी हो जाती है। लेकिन तब तक शालू ने कुमार आलोक के बारे में बेटे राघव और निशा को इतिहास बताती है। फिर राघव कुमार आलोक को ढूंढने की कोशिश करता है। गूगल पर सर्च करता है। और फिर उसके हाथ एक पता लगता है वह अपनी मां को लेकर उस पते पर जाता है। लेकिन वहां पर जिस कुमार आलोक को ढूंढ रहे थे वे कुमार आलोक ना होकर दूसरे कुमार आलोक निकलते है। फिर भी राघव कुमार आलोक को ढूंढता ही रहता है। राघव की कुमार आलोक की खोज शुरू रहती है और फिर वह शालू को लेकर बोधगया में जाता है। वहां उनको कुमार आलोक के व्रुद्ध पिता मिलते है। लेकिन वे भी कहते हैं कि कुमार आलोक से हमारा झगड़ा हो गया है, वह हम पर नाराज है। वह गांव में आता नहीं है। उनसे एक मोबाइल नंबर मिलता है, जो पुत्तन भैया नामक व्यक्ति का है, जो कुमार आलोक का दोस्त है । फिर उस नंबर को राघव कॉल करता हैं, वहां अपनी मां को लेकर जाता हैं लेकिन वहां पर भी उनकी भेंट, मुलाकात नहीं होती है। नाराज होकर अपनी मां को लेकर घर आता है। और अंत में दिल्ली को एयरपोर्ट जाने के लिए निकलता है। उसे छोडने के लिये शालू, निशा और प्रोफेसर साथ में आते है  वे दोनो जब पुत्तन भैया के वहा एक रात रहे थे, तब उसी रात शालू ने एक चिठ्ठी लिख कर वहा रखी थी।  वह कुमार आलोक के हाथ लगती है। फिर अंत में कुमार आलोक और शालू की एयरपोर्ट पर भेंट होती है और उपन्यास की कथावस्तु यहां  समाप्त होता है। 

उपन्यास के प्रारंभ में ही ‘इब्नेबतूती’ इस शब्द का मतलब देते हुए लेखक ने लिखा है "अधूरी चीजों, चिट्ठियों, बातों, मुलाकातों, भावनाओं, विचारों, लोगों के नाम एक नया शब्द गढना पड़ा -इब्नबतूती"। उपन्यास के प्रारंभ में समर्पण की जो पंक्ति है- 'मां जो कभी एक 20 बरस की लड़की थी उस लड़की के नाम' यह पढ़कर पाठक उपन्यास की कथावस्तु का अनुमान लगाता है कि शायद यह उपन्यास मां और उसकी अपनी अतीत के दुनिया पर आधारित उपन्यास है।

उपन्यास में छोटे-छोटे 33 भाग है। हर एक भाग को शीर्षक दिए गए हैं। जैसे- अक्टूबर 2015, 3 महीने पहले, अम्मा यार, रुमाल, संदूक, 7 अगस्त 1990, फौजी दा ढाबा आदि। जिसके कारण पाठक को कथावस्तु समझने में मदद हुई है। इन कुछ भागों के पहले कुमार आलोक या शालू की चिट्ठीयों को प्रस्तुत किया गया है। जिसमें तरल भावनाएं है तथा अनूठी विचार भी है। जैसे "पूरी दुनिया में एक भी डॉक्टर ऐसा नहीं है, जो दवा के साथ दिन में दो बार प्रेम पत्र लिखने के लिए कहे। सब बीमारियां केवल दवा से कहा ठीक होती है !" (पृष्ठ 44)  उपन्यास में बीच-बीच में कुछ ऐसे उद्धरण है, वाक्य है जो हमें सोचने के लिए बाध्य करते हैं। जैसे "अक्सर होता है न कि जहां के लिए हम चले थे वहां पहुंचते ही याद आता है कि पहुंचने की वजह खो चुकी है"(पृष्ठ 16) इसके साथ-साथ उपन्यास में कृषि विभाग के दफ्तर की कार्यशैली तथा वहां के कुछ यादव जैसे अफसरों की, कर्मचारी लोगों की स्त्रियों तरफ देखने की प्रवृत्ति का चित्रण भी हुआ है।  इन प्रवृत्तियों के संदर्भ में लेखक लिखते है कि “वैसे भी लड़कियां और औरतें अपने आसपास एक लाइन खींच कर चलती है। उनको खूब समझ में आता है कि कौन लाइन क्रॉस कर रहा है और उसको ठीक कैसे करना है"(पृष्ठ 24) लेखक की जीवनानुभव, चिंतन सहजता से व्यक्त करने की शैली विशेष है। वह कहते है,  “सूखी हुई नदी की एक बहती हुई नदी की असली कहानी जानती है " (पृष्ठ 35) और एक उदाहरण हम देख सकते है "आदमी सबसे जरूरी बात सबसे पहले भूल जाता है सांस लेना सबसे जरूरी आदत है और हमें दिन में एक बार भी ख्याल भी नहीं आता कि हम सांस ले भी रहे हैं या नहीं मां का प्यार एक अदना सी सांस जैसा ही होता है"(पृष्ठ 67) इस प्रकार ऐसे अनेक वाक्य हमें नई दृष्टि देते हैं।

यह उपन्यास एक नारी के अतीत में जो भी घटनाएं घटित हुई होती है उनको अभिव्यक्त करता है। पाठकों में प्रारंभ मी बनी जिज्ञासा,रोचकता अंत तक  बनी रहती है। पाठक उपन्यास में तल्लीन हो जाता है। राघव अपना 'पुरूषी इगो' छोड़कर अपनी मां की अतीत की ओर मानवता की दृष्टि से, व्यापकता से देखता है। उसकी मानसिकता को समझने की कोशिश करता है। यह बात बहुत महत्वपूर्ण है। उपन्यास में मंडल कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद की परिस्थिति को प्रस्तुत किया गया है। अंत में उसके संदर्भ भी दिये हुए हैं।पात्रानुकूल भाषा का प्रयोग हुआ है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक से लेकर 2015 तक की परिस्थिति का चित्रण प्रमुखता से इसमें हुआ है। अंग्रेजी शब्दों का भी बीच-बीच में इस्तेमाल हो चुका है। उपन्यास के अंत में लेखक ने पाठकों से कुछ सवाल किए हैं जो अहम है। जिससे पाठक चिंतन करने बाध्य होता है। आज भी हमारे भारत में अनेक 'शालू अवस्थी' मौजूद है जो अपने दर्द को लेकर कराह रही है। इस प्रकार नारी के ऐसे अनदेखे एवं महत्वपूर्ण पहलु को लेकर, विषय को लेकर लिखा गया यह उपन्यास अपने आप में अनूठा है और महत्वपूर्ण भी। भारतीय नारी के भीतर छिपी औरत को टटोलने का यह प्रयास प्रामाणिक भी है और प्रशंसनीय भी।

                                                                                                    -प्रा.एस.के.आतार



           

पुस्तक: इब्नेबतूती( उपन्यास)

लेखक: दिव्या प्रकाश दुबे

प्रकाशक हिंद युग्म

मूल्य: ₹150

पृष्ठ संख्या: 160










शनिवार, १ ऑगस्ट, २०२०

मुंशी प्रेमचंद यांच्या साहित्याची प्रासंगिकता

(मुंशी प्रेमचंद यांच्या जयंती निमित्त लेख)                                       





भारतीय साहित्यातील ज्या लेखकांनी विश्व साहित्याला प्रभावित केले आहे अशा मोजक्या साहित्यिकांमध्ये हिंदी साहित्याचे महान लेखक मुंशी प्रेमचंद यांचे नाव अग्रक्रमाने येते. प्रेमचंद्र हिंदी साहित्यातील वास्तववादी लेखन करणारे पहिले साहित्यकार होते. त्यांचा जन्म 31 जुलै, 1880 रोजी झाला त्यांना एकूण 56 वर्षांचे आयुष्य लाभले होते. त्यात त्यांनी पंधरा कादंबऱ्या,तीनशेपेक्षा जास्त कथा, तीन नाटके, सात बालसाहित्याची पुस्तके तसेच हजारो पानांचे संपादन इ. केले. प्रेमचंद यांच्या जीवन व साहित्याला समजून घेण्यासाठी तत्कालीन सामाजिक, राजकीय, साहित्यिक, आर्थिक इ. परिस्थिती समजून घेणे आवश्यक ठरते. प्रेमचंद यांच्या काळात भारतात इंग्रज राजवट होती अर्थात भारत पारतंत्र्य अवस्थेत होता. त्याचबरोबर सामाजिकदृष्ट्या दूषित वातावरण होते. साहित्याच्या दृष्टीने विचार करावयाचा झाल्यास त्या काळात हिंदी चे इतर लेखक राजा-राणी, रहस्यमयी, रोमांचकारी,काल्पनिक साहित्य लेखन करत होते अर्थात साहित्यात वास्तवापेक्षा काल्पनिक लेखन करण्यावर अधिक भर होता.प्रेमचंद यांनी भूतकाळातील गौरवगाण व भविष्यातील स्वप्नरंजन टाळून वर्तमानातील वास्तव आपल्या साहित्याच्या माध्यमातून व्यक्त करण्याचा प्रयत्न केला. ते म्हणतात, "वर्तमान ही सबकुछ है. यदि हम भविष्य की चिंता करते हैं, तो यह हमें कायर बना देती है और यदि भूत का भार उठाते हैं, तो यह हमारी कमर तोड़ देती है" प्रेमचंद यांनी त्याकाळी इंग्रजी सत्तेच्या विरुद्ध जाऊन देशप्रेमाने ओतप्रोत असलेला 'सोजेवतन' नावाचा ग्रंथ उर्दूमध्ये लिहिला. तो ग्रंथ इंग्रजांनी तात्काळ जप्त केला आणि त्याच्या प्रती जाळल्या. प्रेमचंद यांनी महात्मा गांधी यांच्या विचारांनी प्रेरित होऊन आपली नोकरी सोडली आणि स्वातंत्र्याच्या चळवळीत सामील झाले त्याचबरोबर नैतिक मूल्यांची आपल्या स्वतःच्या आयुष्यात जपणूक करत साहित्यामधून समता, बंधुता, एकता इत्यादी मूल्यांचा प्रचार व प्रसार केला. स्वतः एका बालविधवेशी विवाह करून एक आदर्श घालून दिला. प्रेमचंद यांनी आपल्या साहित्यातून  समाजातील उपेक्षित, वंचित, गरीब, कष्टकरी, शेतकरी, दलित, स्त्री इत्यादी वंचित वर्गाच्या समस्यांचे चित्रण केले. त्यांच्या वेदनांना, दुःखांना, त्यांच्यावर होणाऱ्या अन्यायाला आपल्या लेखनाच्या माध्यमातून वाचा फोडली. त्याचबरोबर त्यांनी आपल्या लेखनात हिंदू-मुस्लिम ऐक्य, सांप्रदायिक सद्भाव इत्यादी गोष्टींनाही स्थान दिले.
        स्वातंत्र्यपूर्व कालखंडामध्ये भारतातील समाजव्यवस्था, जमीनदारी प्रथा, औद्योगिकीकरण इत्यादी गोष्टींचा समाज जीवनावर झालेला परिणाम प्रेमचंद यांच्या साहित्यात दिसून येतो. त्यांनी आपल्या साहित्यामध्ये भ्रष्टाचार, जमीनदारी, कर्जखोरी, गरीबी,सांप्रदायिकता इत्यादी विषयावर लेखन केले. खर्‍या अर्थाने त्यांचे साहित्य तत्कालीन समाज जीवनाचा व मानवी प्रवृत्तींचे  वास्तविक प्रतिबिंब आहे तसेच ते  वास्तवावर आधारित असल्याने कालातीत आहे.प्रेमचंद यांची ‘गोदान’ नावाची कादंबरी विश्व साहित्यातील एक अप्रतिम साहित्यकृती ठरली. त्यामध्ये भारतीय शेतकऱ्यांच्या वेदनांना, समस्यांना अभिव्यक्त केले गेलेले आहे. या कादंबरीचे वर्णन ‘किसान जीवन का महाकाव्य’ म्हणून ही केले जाते. त्याचबरोबर प्रेमचंद यांनी समाजातील सर्वसामान्य व्यक्तीला आपल्या साहित्यातील प्रमुख पात्रांच्या रूपात चित्रित केले . प्रेमचंद यांनी साध्या, सरळ कथेतून समाजाला मोलाचा संदेश दिला.
प्रेमचंद यांचे साहित्य भारतातील सर्व व जगातील ही अधिकांश भाषांमध्ये भाषांतरित झालेले आहे. तसेच त्यांच्या कथा-कादंबऱ्यावर आधारित काही फिल्म, टीव्ही धारावाईक निर्माण झाल्या ज्यामध्ये शतरंज के खिलाडी,सद्गति, गोदान,गबन इत्यादी फिल्म बनविल्या गेल्या. तर गुलजार यांनी ‘तहरीर मुन्शी प्रेमचंद’ की या शीर्षकाने काही कथा निर्देशीत केल्या. ज्यांना आज युट्युब वर लाखो जणांनी बघितले आहे, आपणही बघू, ऐकू  शकतो. त्याचबरोबर माहिती तंत्रज्ञानाच्या या  युगामध्ये युट्युब सारख्या माध्यमावर ‘कहानी सुनो’ या चॅनेलवर प्रेमचंद यांच्या कथांचे समीर गोस्वामी यांच्या आवाजात रेकॉर्डिंग करण्यात आलेले आहे त्याही आपणासाठी उपलब्ध आहेत .तसेच अनेक वेबसाईटवर,पीडीएफ,आडिओ स्वरूपात प्रेमचंद यांच्या लेखनाचा संग्रह आपण इंटरनेटवर बघू ,ऐकू, वाचू शकतो.
            प्रेमचंद एका साहित्यिक युगाचे प्रवर्तक आहेत . त्यांच्या  साहित्याने समाजाला एक दिशा देण्याचे तसेच तत्कालीन  जनतेमध्ये देशप्रेमाची भावना निर्माण करण्याचे महत्वाचे कार्य केले. जातिभेद, अंधश्रद्धा, धर्मांधता, चुकीच्या रूढी परंपरा इत्यादी गोष्टींवर त्यांनी आपल्या लेखनातून कठोर प्रहार केला. आपल्या लेखणीतून धार्मिक, सामाजिक आणि संस्कृती शोषणाविरुद्ध त्यांनी नेहमी आवाज उठवला.  शोषितांचे जग साहित्याच्या माध्यमातून समाजासमोर आणले. आज काही अंशी प्रेमचंद काळाच्या तुलनेत परिस्थिती बदलली असली तरी सामाजिक, आर्थिक समस्या आपल्या समोर आ वासून उभ्या आहेत. शेतकरी, कष्टकरी, दलित इत्यादींचे प्रश्न आहेत. आज खऱ्या अर्थाने प्रेमचंद यांच्या विचारांची, साहित्याची समाजाच्या विकासासाठी खूप आवश्यकता आहे असे वाटते. आजच्या कोरोना महामारीच्या कालखंडामध्ये मानव जातीवर आलेल्या संकटाचा मुकाबला करण्यासाठी जात, पंथ, धर्म,वर्ग,वर्ण इत्यादी सर्व भेदभाव विसरून एकजुटीने या महामारीचा मुकाबला करणे खूप आवश्यक आहे. आज 'वसुधैव कुटुम्बकम' किंवा 'हम सब एक है' चा मंत्र  उपयोगी पडू शकतो.  प्रेमचंद यांनी आपल्या साहित्यामधून समस्त मानवजातीला हाच  समतेचा, एकतेचा, बंधुत्वाचा संदेश दिलेला आहे.